फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves stole 50 thousand cash, jewelry by breaking the door of the room

कुरुक्षेत्र: कमरे का दरवाजा तोड़कर 50 हजार की नकदी, जेवरात चुरा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 50 thousand cash, jewelry by breaking the door of the room
इस्माईलाबाद। कमरे का दरवाजा तोड़कर घर से करीब 50 हजार रुपये की नकद राशि, सोने के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्माईलाबाद के विकास नगर निवासी पुनीत मित्तल ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह 18 फरवरी को अपनी माता के साथ शाहाबाद मंदिर में माथा टेकने गया हुआ था। जब वे घर वापस आए तो मकान के अंदर उसके कमरे का दरवाजा टूटा था। जब उसने घर के अंदर जाकर सामान चेक किया तो उसके कमरे में करीब 50 हजार रुपये, सोने के जेवरात व अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने मकान मालिक पुनीत मित्तल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एसआई हंसराज ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed