फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves fearless in Shahabad, cracked locks of four shops in a single night

शाहाबाद में चोरों का आतंक : एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves fearless in Shahabad, cracked locks of four shops in a single night
शाहाबाद। क्षेत्र में चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। गतरात्रि कस्बे में चोराें ने चार दुकानों के ताले चटकाए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी की एक घटना पुलिस स्टेशन के सामने हुई। यहां चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया और हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। दुकानदार रजत राणा ने बताया कि उसकी पुलिस स्टेशन के सामने मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात वह अपनी दुकान को ठीकठाक बंद करके गया था। अगली सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर पर लगे दोनों ताले व सेंटर लॉक टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोर काउंटर का ताला तोड़कर करीब बीस हजार नकदी व दस हजार का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं, अशोका पैलेस रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से चोर छह हजार रुपये नकद व अन्य सामान चुरा ले गए। दुकानदार सुरेश भारद्वाज ने बताया कि वह भी अपनी दुकान को रात के समय बंद करके गए थे। वीरवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले गायब थे। जब शटर उठाया तो अंदर पड़ा सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी करीब छह हजार की राशि व अन्य सामान चोरी हो गया था। उधर, श्री हनुमान मंदिर के पास मेडिकल स्टोर, मलिक चौक पर स्थित मेडिकल स्टोर सहित अन्य दो मेडिकल स्टोर से भी सामान चोरी कर ले गए। सभी जगह से फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक तथ्य जुटाए और पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed