फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves committed crimes from four places in one night

Kurukshetra News: चोरों ने एक रात में चार जगह से दिया वारदात को अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves committed crimes from four places in one night
कुरुक्षेत्र। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। घर व दुकान का ताला तोड़कर चोरी के साथ चोर थाने के पास से भी चोरी करने से नहीं कतरा रहे हैं। थाना पिहोवा के बाहर से पुलिसकर्मी की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर नकदी व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। चोरों ने चार अलग-अलग जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में उपनिरीक्षक हंसराज ने बताया कि उसकी ड्यूटी थाना शहर पिहोवा में ही लगी हुई है। रात करीब 12 बजे उसने अपनी गाड़ी को थाने के बाहर खड़ी किया था। सुबह वह गाड़ी लेने गया तो गाड़ी का अगला शीशा टूटा हुआ था। चोर गाड़ी से कागजात, सामान व पर्स चुराकर भाग गए। उसके पर्स में करीब 2800 रुपये थे।
विज्ञापन

थाना लाडवा में कृष्ण कुमार निवासी लाडवा ने बताया कि उसका ब्रहाण गांव में शराब का ठेका है। इस ठेके पर अरुण निवासी बिदोना यूपी करीब दो महीने से काम कर रहा था। आरोपी लगातार ठेके से शराब की चोरी करता आ रहा था। आरोपी अरुण ने उसके ठेके से फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी व नकदी करीब 34 हजार रुपये नकदी चुरा ली। आरोपी ठेके से अलग-अलग शराब चुराकर फरार हो गया।
विज्ञापन

उधर, कीर्ति नगर से चोर घर से लोहे का ट्रंक चुराकर भाग गए। ट्रंक में कागजात व जेवर रखे हुए थे। शिकायत में विजय कुमार निवासी कीर्ति ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो गया था। देर रात चोर छत के रास्ते कमरे में घुसकर उनका ट्रंक चुराकर भाग गए। ट्रंक में उसकी पत्नी के जेवर, मकान की रजिस्ट्री व कागजात रखे थे। उधर, विपिन सिंह निवासी आकाश नगर ने बताया कि उसकी अनाज मंडी के पास स्कूल की वर्दी की दुकान है। वह अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में दिल्ली गया हुआ था। उसकी पत्नी मकान को ताला लगाकर दुकान पर आ गई थी। शाम को वह घर पहुंचा तो चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद व जेवर चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना पर घटनास्थल का मुआयना किया। शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed