{"_id":"5df7eeeb8ebc3e87f846d73d","slug":"thief-crime-police-kurukshetra-news-knl153960153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र से सामान चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र से सामान चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अपराध शाखा- 1 की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजपूत मोहल्ला वाल्मीकी बस्ती पिपली निवासी मोनू उर्फ दोगला के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 दिसंबर को गांव मुकरपुर निवासी आंगनबाड़ी वर्कर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि नवंबर माह में आंगनबाड़ी की रसोई से चीनी, रिफाइंड व एक गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा चोरी हो गया है। जांच कर रहे अपराध शाखा-1 के हवलदार नरेश कुमार को रविवार को सूचना मिली कि आंगनबाड़ी से चोरी करने का आरोपी इस वक्त पिपली बस अड्डे पर खड़ा है। नरेश कुमार ने अपनी टीम सहित बस स्टैंड पर छापामारी कर युवक को काबू किया, उसकी पहचान मोनू उर्फ दोगला के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने गांव मुकरपुर की आंगनबाड़ी से सामान चोरी किया था। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जिला कारागार कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।