{"_id":"6a0e13b679084eccc002464a","slug":"there-will-be-no-shortage-of-drinking-water-in-the-villages-many-projects-have-been-gifted-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155207-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गांवों में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत, कईं परियोजनाओं की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गांवों में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत, कईं परियोजनाओं की मिली सौगात
Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। टयूबवैल का शुभारंभ करते भाजपा नेता जयभगवान शर्मा व मौजूद ग्रामीण। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। गांव संधोली में नवनिर्मित पानी के ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ किया गया, वहीं वार्ड नंबर 13 (ब्रह्म जून रोड) में जन स्वास्थ्य विभाग के नव निर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा गांव धनीरामपुरा में ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ तथा गांव मोहनपुर (कागावाली डेरा) में नव निर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया।
इसके लिए भाजपा नेता जयभगवान शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य हर गांव और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार विकास और जनसेवा की नई मिसाल कायम कर रही है। इस दौरान सरपंच, जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।