{"_id":"6765cd25d10c67243e0d2f57","slug":"there-will-be-no-compromise-on-quality-in-ladwas-development-works-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128763-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा के विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा के विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
विज्ञापन
बाबैन। विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी
- फोटो : बारिश न होने की वजह से उधमपुर में तवी के जलस्तर में आई गिरावट।
बाबैन। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने बाबैन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हलका लाडवा में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
हलके में जितने भी कार्य अधूरे हैं उनको प्रमुखता से पूरा करवाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा विकास के लिए रोड मैप तैयार किया जा चुका है, जिसका परिणाम हलका की जनता को आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री बनते ही नायब सिंह सैनी ने पिहोवा-यमुनानगर फोरलेन रोड व कुरुक्षेत्र एवं लाडवा का बाईपास मंजूर करवाकर लोगों को विकास कार्यों की पहली बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही लाडवा में अन्य बड़े विकास कार्यों की नई सौगात दी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न रहे। लाडवा में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो अधिकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हलका की जनता के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने नायब सैनी को भारी बहुमत से जिताकर लाडवा को सीएम सिटी बनाने का गौरव प्रदान किया है। गांवों के विकास कार्यों के लिए सीएम द्वारा लाखों रुपयों की घोषणाएं करके गांवों का कायाकल्प करने का काम शुरू कर दिया गया है।