{"_id":"6543ff7796ae97bbe30620d7","slug":"there-will-be-nine-entry-points-to-reach-brahmasarovar-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-7984-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर जाने के लिए होंगे नौ प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर जाने के लिए होंगे नौ प्रवेश द्वार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार सात से 24 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार मुख्य कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर पर ही होंगे। यहां जाने के लिए नौ प्रवेश द्वार होंगे। हर प्रवेश द्वार और अन्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। महोत्सव को लेकर वीरवार को जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने देर शाम केडीबी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक की। जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इससे पहले एडीसी एवं सीईओ अखिल पिलानी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सात दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला और संबंधित विभाग की ड्यूटियों के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना होगा और गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा संख्या में पुलिस बल तैनात करना होगा। ब्रह्मसरोवर के सभी नौ द्वारों पर, शोभायात्रा के दौरान, ब्रह्मसरोवर एरिया, रात्रि के समय हरियाणा पवेलियन, राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पार्टनर स्टेट पवेलियन, क्राफ्ट एवं सरस मेले में सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी 23 दिसंबर को थीम पार्क में होने वाले गीता वैश्विक पाठ के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरा करेंगे। स्कूलों में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं व महोत्सव के दौरान स्कूलों के बच्चों के टूर आदि का प्रबंध करेंगे। जिला नगर आयुक्त समारोह पर पर्याप्त मात्रा में फायर ब्रिगेड, ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर की सड़क पर बेसहारा पशुओं को हटाने, महोत्सव में सजावट के लिए झंडे, आश्रमों और भंडारा स्थलों से कचरा व पत्तलों को उठवाने की व्यवस्था, कलाकारों के जाट व गुज्जर धर्मशाला में ठहरने वाले स्थलों पर सफाई व्यवस्था करने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करना सुनिश्चित करेेंगे। बिजली विभाग के अधिकारी महोत्सव के दौरान 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाएंगे व सभी कार्यक्रमों में बोर्ड की मांग के अनुसार अस्थाई बिजली कनेक्शन लगवाने तथा पुरुषोत्तमपुरा बाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, एसडीएम सुरेन्द्र पाल, डीएमसी पंकज सेतिया, सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, केडीबी सदस्य परमजीत सिंह, डा.ऋषिपाल मथाना, डा. एमके मोदगिल, अशोक कुमार रोसा, बलबीर गुज्जर आदि उपस्थित थे।
बॉक्स
महोत्सव के उदघाटन व समापन पर बजेगा पुलिस ब्रास बैंड
महोत्सव के उदघाटन व समापन पर 17 वे 23 दिसंबर को पुलिस ब्रास बैंड की व्यवस्था करनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग ब्रह्मसरोवर और आस-पास के सभी मार्गों की मरम्मत, सभी मार्गों पर संकेत चिह्नों पर रंगाई करवाने और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के साथ-साथ सभी सड़कों का पैचवर्क करना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, बागवानी विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।