{"_id":"665e5ed0a4123057e30694d4","slug":"there-will-be-holiday-in-kurukshetra-university-today-due-to-vote-counting-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-119040-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मतगणना के चलते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मतगणना के चलते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज रहेगा अवकाश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लोकसभा निर्वाचन के लिए थानेसर, लाडवा, शाहाबाद और पिहोवा के लिए मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुवि प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर सभी विभागों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर किसी विभागाध्यक्ष, निदेश या प्रोफेसर को जरूरी काम से विभाग में आना होगा तो वह बाद में छुट्टी ले सकेगा।
इसी के साथ सभी कर्मचारियों व विद्यार्थियों को सूचित कर दिया गया है कि विश्वविद्यालय के द्रोणाचार्य गेट (दूसरा गेट) से ही प्रवेश रहेगा और बिना पहचान पत्र के किसी भी कर्मचारी या विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि कोई अन्य गतिविधि न हो।
पहचानपत्र देखने के बाद दिया जाएगा प्रवेश : डॉ. अनिल
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से चार जून की छुट्टी घोषित कर दी गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। विश्वविद्यालय के केवल दूसरे द्वार से ही पहचानपत्र दिखाकर अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी आ व जा सकेंगे। विश्वविद्यालय के अन्य सभी गेट से प्रवेश बिल्कुल बंद रहेगा, बहुत जरूरी होने पर ही दूसरे गेट खोले जाएंगे। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक चौबंद रहेगी। जिला प्रशासन के पुलिसकर्मियों द्वारा की गई नाकाबंदी पर विवि के सुरक्षाकर्मी भी साथ तैनात रहेंगे।