{"_id":"665d030cc13179ef690b7994","slug":"there-will-be-elaborate-security-arrangements-during-the-counting-of-votes-security-forces-deployed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-118977-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मतगणना के दौरान सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध, सुरक्षा बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मतगणना के दौरान सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध, सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार जून को होने वाली लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल के अलावा नाकों, गश्त व पेट्रोलिंग पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवानों की लगाया गया गया है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पहले से ही तैनात पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने जारी अपने आदेश में कहा है कि चार जून को जिले में होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए मतगणना स्थल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल पर पैदल गश्त पार्टियों की भी नियुक्ति की गई है। इसके साथ सुरक्षा के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश में कहा कि मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन, पेन, पेपर, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, संदिग्ध वस्तु, असलहा आदि ले जाने की मनाही है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को विश्वविद्यालय में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर चार जून को विश्वविद्यालय का थर्ड गेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा, ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सेकेंड गेट से प्रवेश रखा गया है। जिला पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय के मुख्य मार्गों पर 12 स्थानों पर पुलिस के नाके लगाए गए हैं।