फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a protest rally by Sarv Karmachari Sangh in Rohtak on 4th February.

Kurukshetra News: सर्व कर्मचारी संघ की ओर से चार फरवरी को रोहतक में होगी आक्रोश रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
There will be a protest rally by Sarv Karmachari Sangh in Rohtak on 4th February.
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में र्हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी।
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक यूनियन के कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि इस बैठक में रेगुलराइजेशन की नीति बनवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कौशल रोजगार निगम को समाप्त करवाने, लाखों खाली पड़े पदों पर नियम से नियमित भर्तियां करवाने, सभी विभागों व वर्गों की वेतन विसंगतियां ठीक करवाने, आरक्षित श्रेणियों का बैकलाॅक पूरा करवाने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करवाने, सरकारी विभागों के निजीकरण को बंद करवाने और सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई और सभी कर्मचारियों से रोहतक में चार फरवरी को होने वाली आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। इस मौके पर अनिल कुमार, महावीर दहिया, रामेश्वर, भीम सिंह सैनी, सुभाष पारचा, अमन कुमार, अंकुश खरीडवा, राजबीर सिंह, बलदेव राज, डॉ. अशोक कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed