फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There were shouts of Bam-Bam Bhole and Har-Har Mahadev

Kurukshetra News: बम-बम भोले और हर-हर महादेव के लगे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There were shouts of Bam-Bam Bhole and Har-Har Mahadev
कुरुक्षेत्र। बम-बम भोले.. हर-हर महादेव के उद्घोषों से धर्मनगरी गूंज उठी। मौका था सावन माह के दूसरे सोमवार को प्राचीन स्थानेश्वर महादेव मंदिर की ओर से निकाली भगवान शिव की पालकी यात्रा का, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। रमेश सचदेवा ने बताया कि मंदिर से आरंभ हो कर पालकी यात्रा मसीता हाऊस, खातापुर मोहल्ला, जैन गली, आचार वाली गली, छोटा बाजार, सब्जी मंडी मोती चौक, पालिका बाजार, कच्चा घेर , नया बाजार, जोशियान मोहल्ला, चक्रवर्ती मोहल्ला, शिवाजी गली, दर्रा खेड़ा वाली से गली से होकर वापस मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पालकी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर की ओर से सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पालकी निकाली जाती है। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधक स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते हैं। सावन माह भगवान शिव कर प्रिय माह है। मंदिर में सावन माह में पूजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कि भू-लोक के लिए सावन मास भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे उत्तम समय है। समुद्र मंथन सावन मास में ही हुआ था, जिससे भगवान शिव का नाम नीलकंठ महादेव पड़ा था। लक्ष्मी नारायण पुरी ने बताया कि जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष को अपने गले में धारण कर लिया था। विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था, इसलिए सावन मास में शिवलिग पर जल अर्पण करने का खास महत्व है। इस मौके पर महामंडलेश्वर विघा गिरी, महंत बंशी पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत रंगानाथ पुरी, महंत शिवानंद पुरी, मुकेश गिरी व स्वामी आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed