फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There should be an inquiry into the conversion of Gurudwara Shri Guru Nanak Tapo Asthan: Baba Karmjeet Singh

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक तपो अस्थान को तब्दील करने की हो जांच : बाबा कर्मजीत सिंह

Sun, 30 Apr 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
There should be an inquiry into the conversion of Gurudwara Shri Guru Nanak Tapo Asthan: Baba Karmjeet Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अरुणाचल प्रदेश में सुशोभित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक तपो अस्थान को बौद्ध धर्म में तब्दील करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। यह मांग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने उठाई है।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब एक साजिश के तहत हुआ है, जिस पर से पर्दा उठाने के लिए अरुणाचल प्रदेश की सरकार को उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। इस मामले को लेकर हरियाणा कमेटी देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल व सीएम को पत्र भी लिखेगी। इस पत्र में सरकार से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक तपो अस्थान को बौद्ध धर्म में तब्दील करने के मामले की जांच उच्च स्तर पर करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जांच कमेटी गठित करके सरकार को मामले का पर्दाफाश करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि ऐसी घटनाओं को सिख जगत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म सभी धर्मों का आदर करता है, परंतु वर्तमान में हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में सबसे ज्यादा व अहम योगदान देने वाली सिखों से दूसरे दर्जे के शहरी जैसा बर्ताव किया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि श्री गुरु नानक देव महाराज की याद में अरुणाचल प्रदेश के मेचूका में सुशोभित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक तपो अस्थान को पिछले दिनों बौध धर्म के अस्थान के रूप में तबदील कर दिया गया है। ऐसा सब एक षड्यंत्र के तहत किया गया है, ताकि सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed