फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is no shortage of electricity in the state: Chautala, Kurukshetra

प्रदेश में बिजली की नहीं है किल्लत : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of electricity in the state: Chautala, Kurukshetra
गांव अमीन में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के बिजली एवं कारागार मंत्री रणजीत चौटाला कहा कहना है कि प्रदेश में अब बिजली की किसी प्रकार की कमी नहीं हैै। इस माह छह मई तक पिछले साल के मुकाबले प्रदेश में 36 प्रतिशत बिजली ज्यादा दी गई है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बिजली के कट नहीं लग रहे है और सुचारू रूप से बिजली दी जा रही है।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला शनिवार को देर सायं गांव अभिमन्युपुर में पूर्व सरपंच पूनर्वसु की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने गांव में आंबेडकर भवन के लिए पांच लाख रुपये व ग्रामीणों की पुरानी मांग पावर हाउस को किरमच से हटाकर फिर से अमीन में शिफ्ट करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 मेगावाट सोलर पंप लगाने के लक्ष्य हासिल करते हुए 50 मेगावाट के सोलर पंप लगाए गए हैं। प्रदेश में 50 हजार पंप लगाए जा चुके है और सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है तथा किसानों को केवल 25 प्रतिशत ही राशि देनी पड़ रही है। सरकार का पोर्टल किसानों को पसंद आया और केवल 4 घंटे में 28 हजार आवेदन दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों को जून माह तक कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे और इसके बाद काउंटर पर पैसा जमा करवाने वाले को तुरंत कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। एस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गुजरात को सीधा बिजली नहीं दी जा सकती है। इसका फैसला राष्ट्रीय कमेटी द्वारा किया जाता है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, डीडीपीओ प्रताप सिंह, बिजली निगम के एसई कर्ण सिंह, जजपा के वरिष्ठ नेता माया राम चंद्रभानपुरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकेश पेठवाल व आंबेडकर सभा के प्रधान कैप्टन लख्मी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed