फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   theft

जिम से लौट रहे व्यापारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर कार छीन ले गए तीन लुटेरे

Sat, 06 Jul 2019 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
theft
theft - फोटो : Kurukshetra

जिले के लाडवा हलके में वीरवार रात कार सवार व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर तीन बाइक सवार लुटेरों ने कार छीन ली और रफूचक्कर हो गये। वारदात को उस समय अंजाम दिया जब व्यापारी रात में जिम से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यापारी अनमोल गोयल ने बताया कि वीरवार को वह रादौर रोड स्थित जिम में वर्कआउट करने गया था। जिम से एक्सरसाइज करके घर जाने के लिए वह रात दस बजे अपनी कार में सवार हुआ तो तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके। उसने समझा कि वें शायद कोई रास्ता पूछना चाहते हैं तो वह ठहर गया।
विज्ञापन


बाइक पर सवार तीन युवकों में से पीछे बैठे दो युवक नीचे उतरे और उनमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी जबकि दूसरा पैसेंजर साइड से कार में बैठ गया। पिस्तौल लिए हुए युवक ने उसे धमकाते हुए कार की पिछली सीट पर धकेल दिया और खुद कार चलाने लगा। इसदौरान दूसरे युवक ने उसक तलाशी ली और उसके मोबाइल को लेकर तोड डाला। पीड़ित युवक अनमोल ने बताया कि वे दोनों युवक उसे अपने साथ लेकर शहर से होकर इंद्री रोड पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने लाडवा से तीन किलोमीटर दूर ले जाकर एक पेट्रोल पंप के पास कार से उतार दिया और कार लेकर पर फरार हो गए। किसी तरह युवक अपने घर पंहुचा और आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ लाडवा थाना जाकर घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने कार छीनकर भागे युवकों की तलाश शुरू कर दी और देर रात अनमोल की शिकायत पर लूट व आ र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज क र लिया।

घटना की सूचना मिलने पर लाडवा के डीएसपी भारत भूषण ने पीडित युवक से मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस की अपराध शाखा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और रादौर रोड से लेकर इंद्री रोड तक सडक के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और पीड़ित युवक को फुटेज दिखाकर लूटेरे युवकों को पहचानने की कोशिश की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज करके लूटेरों की तत्परता से खोजबीन की जा रही है जिसमें अपराध शाखा की टीम में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लूटेरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पहली बार कार लेकर जिम गया था अनमोल
अनमोल की हिनौरी रोड पर वीआईपी कालोनी चौक पर ही अनमोल गिफ्ट पैलेस के नाम से शोरूम है और वह रोज रात को दुकान बंद करने के बाद बाइक से ही जिम जाता था। वीरवार को बरसात के कारण मौसम खराब होने के चलते वो अपनी कार लेकर जिम गया था। जिम जाते हुए वह अपनी जेब से पर्स, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, घडी व अन्य कीमती सामान भी घर पर ही छोड कर गया था। अनमोल के पिता संजीव गोयल ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि लुटेरों ने अनमोल को कोई नुकसान नही पंहुचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed