{"_id":"66b93ad865571faa3501cf14","slug":"theft-accused-arrested-after-12-years-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-122481-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरी का आरोपी पौने 12 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरी का आरोपी पौने 12 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घर से नकदी व जेवर चुराने का आरोपी पौने 12 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी कर्ण निवासी दीदार नगर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। थाना केयूके में 25 दिसंबर 2012 को दर्ज शिकायत में अंकित शर्मा निवासी कर्ण काॅलोनी ने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ 24 दिसंबर को हरी नगर में कीर्तन करने के लिए गया था। रात को घर वापस आया तो देखा कि उसके घर की अलमारी से नकदी व सोने-चांदी के जेवर हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
हमला करने का आरोपी दबोचा
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तरुण कुमार निवासी गुमथला राव जिला यमुनानगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर डंडों से हमला किया था। थाना लाडवा में तीन जून को दर्ज शिकायत में मनीष कुमार निवासी लाडवा ने बताया था कि उसके खेत में 10-12 लोग चहारदीवारी पर लगे एंगल व तार उखाड़ कर कब्जा कर रहे थे। उसने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपी साहिल, हैप्पी, कालू व अन्य ने उस पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी तरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद