फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   theef

ज्योतिसर में गीता स्थली से स्पीकर खोल ले गए चोर

Fri, 12 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
theef
तीर्थस्थली ज्योतिसर में गीता स्थली पर लगा छह करोड़ रुपये का लाइट एंड साउंड सिस्टम चोरों का निशाना बना। बीती रात यहां लगे 3.5 लाख रुपये की लागत के 40 किलो वजनी स्पीकर समेत कई कीमती उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह स्पीकर की चोरी का पता लगने पर केडीबी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। वहीं, घटनास्थल से चंद कदमों पर मौजूद पुलिस सूचना के छह घंटे बाद आई और केस दर्ज घटना की इतिश्री कर ली। चोरी की यह वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि ज्योतिसर तीर्थ की गीता स्थली पर छह करोड़ की लागत से एक निजी कंपनी लेजर शो के लिए लाइट एंड साउंड सिस्टम लगा रही है। इस लाइट एंड साउंड शो के जरिये यहां आने वाले पर्यटक गीता उपदेश और महाभारत कालीन कथाएं ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से लेजर शो के जरिये देख सकेंगे। यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। इसी क्रम में बुधवार रात एक चोर यहां पर लगे साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के एक स्पीकर व तमाम उपकरण को खोलकर अपने साथ ले गया। इस दौरान चोर ने मंकी कैप पहन रखी थी। चोर रेंगता हुआ गीता स्थली में प्रवेश किया और चोरी के सामान के साथ बहुत ही आसान से जैसे आया था, वैसे ही भाग गया। वीरवार सुबह इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोग जब काम करने के लिए पहुंचे तो स्पीकर व दूसरे उपकरणों की चोरी का पता चला गया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट इंजीनियर डीएल यादव ने बताया कि चोर ने घटना को रात के अंधेरे में बारिश के दौरान अंजाम दिया है। जिस तरह से ब्लेड के साथ चंद मिनटों में एंगल को काटकर भारी भरकम स्पीकर चोरी हुआ है। उससे अंदाजा लगता है कि वह इस जगह से भलीभांति परिचित था। उन्होंने सुबह 9: 30 बजे पुलिस को घटना की शिकायत की । चोरी गया स्पीकर जीबीएल कंपनी का था,जिसे दिल्ली की एक कंपनी द्वारा लगाया जा रहा है। ज्योतिसर तीर्थ के पिछले हिस्से में दो रास्ते रातभर खुले रहते हैं,इनमें से एक पर गेट तक नहीं लगा है । इतने बड़े तीर्थ परिसर में केडीबी का केवल एक सुरक्षा गार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में लगाए सरकार द्वारा लगाए गये पुराने लाइट एंड साउंड शो का भी काफी सामान ज्योतिसर से चोरी और क्षतिग्रस्त हुआ था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद है चोरी की वारदात
10 जुलाई रात 2:32 मिनट पर रेंगते हुए मंकी कैप पहने एक व्यक्ति साइट पर पहुंचा। उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसके साथ बिजली कड़क रही थी। चोर घटनास्थल पर सांप की तरह रेंगते हुए पहुंचा। इसके बाद उसने अपने पास रखे ब्लेड से स्पीकर के ऊपर लगी जाली को काटा। इसके बाद वायरिंग को काटकर स्पीकर उठाकर वह चंपत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed