फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man lost lakhs by listening to the Tantrik

Kurukshetra News: तांत्रिक की बात मान युवक ने लाखों गवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The young man lost lakhs by listening to the Tantrik
पिहोवा। विदेश जाने की चाह में तांत्रिक की बात मानकर एक युवक लाखों रुपये गवां बैठा। अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, जिसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक कनाडा जाना चाहता था, जिसके लिए वह तांत्रिक से उपाय करवाने जाता था। तांत्रिक ने दो लाख रुपये लेकर गांव भूसली जिला करनाल की एक युवती के साथ संपर्क करवा शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इस्हाक गांव निवासी गुरमुख ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने तांत्रिक के बहकावे में आकर उसकी जानकार युवती से शादी करा उसे विदेश भेज दिया ताकि वह उसे भी कनाडा बुला ले। इस सारी प्रक्रिया में उसके 35 लाख रुपये खर्च हुए। युवती ने विदेश जाने के बाद उससे संपर्क तोड़ दिया। अब युवती के परिजन व तांत्रिक भी उससे संपर्क नहीं होने की बात कह रहे हैं। प्रार्थी ने युवती व युवती के परिजनों के साथ तांत्रिक पर सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed