{"_id":"640116eb2444630bf801c974","slug":"the-young-man-hanged-himself-under-suspicious-circumstances-kurukshetra-news-c-18-1-47162-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक ने संदिग्ध परिस्थति में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक ने संदिग्ध परिस्थति में फंदा लगाकर दी जान
Fri, 03 Mar 2023 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर एक युवक ने जान दे दी। लगभग डेढ़ साल पहले ही युवक की शादी हुई थी और फिलहाल वह बुआ के घर रह रहा था।
विकास नगर के रहने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि उसका पौत्र गुरविंद्र उसके साथ रहता था। जबकि गुरविंद्र के पिता करनाल के गांव गढ़ी बीरबल में रहते हैं। कुछ दिन पहले गुरविंद्र की पत्नी अपने मायके लाडवा चली गई थी। बीती रात गुरविंद्र भी लाडवा में रहने वाली अपनी बुआ के पास चला गया, जहां वीरवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका उसका शव मिला।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राम स्नेही और सब इंस्पेक्टर मूलचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेजा दिया। मामले में देर पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी और न ही कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सके।