फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   young man and woman found on railway track have not been identified even after 72 hours in Kurukshetra

Kurukshetra: 72 घंटे बाद भी नहीं हुई रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती की पहचान, अब फिंगर प्रिंट लैब में भेजे

Wed, 05 Aug 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 02:04 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बहस करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। कुछ देर बाद ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
young man and woman found on railway track have not been identified even after 72 hours in Kurukshetra
ट्रैक (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

मारकंडा नदी के रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से मृत मिले युवक और युवती की पहचान मंगलवार देर रात तक नहीं हो सकी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उनकी शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब दोनों के उंगलियों के निशान अंबाला कैंट प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि उंगलियों के निशान से दोनों की पहचान हो सकेगी। घटना के 72 घंटे पूरे होने पर बुधवार, 5 अगस्त 2026 को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जांच में सामने आया कि युवती की दाहिनी बाजू पर ''महाकाल'' लिखा था। उसके गले में काला धागा भी बंधा हुआ था। पुलिस इसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। सोशल मीडिया पर युवक की शर्ट की फोटो वायरल हुई थी।
विज्ञापन


घटनाक्रम और जांच
जीआरपी को कई लोगों के फोन आए, जिन्होंने बताया कि घटना से पहले युवक और युवती को नेशनल हाईवे स्थित नो गजा पीर के पास देखा गया था। पुलिस इन जानकारियों का सत्यापन कर रही है। रविवार, 2 अगस्त 2026 को युवक और युवती शाहाबाद स्थित मारकंडा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें मारकंडा नदी के पास पार्किंग में बहस करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बहस करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। कुछ देर बाद ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed