फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The women police team made the students aware

Kurukshetra News: पुलिस की महिला टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The women police team made the students aware
कुरुक्षेत्र। छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों बारे में जागरूक करती महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : samba news
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं विशेष रूप से छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल बीड मथाना में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को संबोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की महिला मुख्य सिपाही राजबीर कौर व महिला एसपीओ अमिता रानी ने छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन

सेफ सिटी टीम की महिला मुख्य सिपाही राजबीर कौर ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत करवाई करेगी है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सके।
विज्ञापन

टीम ने स्कूल स्टाफ को दुर्गा शक्ति एप मोबाइल प्रयोग करने के बारे में भी बताया, साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ-साथ पुलिस टीम ने स्कूली शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed