{"_id":"9fb6b372d8c69bedd024b529aa294f8c","slug":"the-woman-gave-birth-in-the-ambulance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को इंद्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करनाल अस्पताल में रेफर हुई महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, इंद्री के गढ़पुर टापू वासी महिला प्रवीन अपने पति ईसराइल के साथ इंद्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। इंद्री के डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया। रास्ते में बलड़ी बाईपास पर ही महिला ने बेटे को जन्म दे दिया। डिलीवरी एंबुलेंस में होने के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन