फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The winners of the photography competition were awarded cash prizes.

Kurukshetra News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The winners of the photography competition were awarded cash prizes.
कुरुक्षेत्र। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित करते निदेशक महासिंह पूनिया सहित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से 19 अगस्त को आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को वीरवार को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में फाइन आर्ट विभाग की संजना ने उत्कृष्ट कला दृष्टि और तकनीकी निपुणता के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जियोग्राफी विभाग की अंजलि को द्वितीय स्थान और फाइन आर्ट विभाग के मोहित को तृतीय स्थान हासिल हुआ। विजेताओं को क्रमशः 3100, 2100 और 1100 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर फाइन आर्ट विभाग के सागर और जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के लक्ष्य बंसल को 500 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि फोटोग्राफी आज के समय में तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें स्टार्टअप और कॅरिअर दोनों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता को स्टार्टअप मॉडल में बदलकर रोजगार और उद्यमिता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे न सिर्फ शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि व्यावसायिक जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ. तपेश किरण सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित करते निदेशक महासिंह पूनिया सहित

कुरुक्षेत्र। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित करते निदेशक महासिंह पूनिया सहित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed