फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather changed again, the lines of worry were drawn on the forehead of the farmers throughout the day

Kurukshetra News: फिर बदला मौसम, दिन भर किसानों के माथे पर खिंची रही चिंता की लकीरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:32 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again, the lines of worry were drawn on the forehead of the farmers throughout the day
कुरुक्षेत्र।थानेसर अनाज मंडी में दोपहर के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते गेहूं के कट्टों पर ढ
कुरुक्षेत्र। सप्ताह भर तक मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को फिर दिन भर मौसम ने करवट ली, जिससे दिन भर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींची रही। दिन भर कभी बादल तो कभी धूप खिलती रही तो शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि देर रात तक बारिश होने के आसार बने रहे।
विज्ञापन

हालांकि गेहूं का सीजन निपटने की ओर है और 90 फीसदी से भी ज्यादा गेहूं खेतों से अनाजमंडियों में पहुंच चुका है। अधिकतर किसानों ने गेहूं के अवशेषों से भूसा भी तैयार करवा लिया। इसके बावजूद जिन किसानों की फसल अभी बाकी है, मौसम ने उनकी चिंता बढ़ा दी। अभी तक जिला भर के 75 हजार से ज्यादा किसानों की फसलें अनाजमंडियों में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि अनाजमंडियों में जहां अभी गेहूं की कुछ आवक जारी है तो वहीं खरीद की जा चुकी चार लाख 80 हजार 651 एमटी गेहूं में से एजेंसियां तीन लाख 65 हजार 54 एमटी का ही उठान कर पाई है। अभी तक मंडियों में एक लाख 15 हजार 597 एमटी गेहूं वीरवार देर रात तक उठान के इंतजार में खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। ऐसे में बारिश होने पर बड़े नुकसान की आशंका बनी रही। वीरवार को भी 4428 एमटी गेहूं की खरीद की गई जबकि करीब दस हजार एमटी गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सीजन में बुधवार तक ही एजेंसियों द्वारा अलग-अलग खरीद केंद्रों से कुल चार लाख 76 हजार 223 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 36 हजार 233 एमटी, हैफेड द्वारा 1 लाख 97 हजार 805 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 22 हजार 776 एमटी व ट्रेडर्स द्वारा 19409 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed