फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The victorious Azad candidates are being hijacked, questions raised on Akali Pantak Morcha

Kurukshetra News: विजयी रहे आजाद प्रत्याशियों को किया जा रहा हाईजेक, अकाली पंथक मोर्चा पर उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The victorious Azad candidates are being hijacked, questions raised on Akali Pantak Morcha
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नामित सदस्यों के चयन को लेकर दो फरवरी को पंचकूला में तय हुई बैठक के बाद सिख राजनीति में हलचल मची हुई है। कमेटी की कमान हासिल करने के लिए विभिन्न गुट अपना-अपना दांव खेल रहे हैं। इसी बीच आजाद प्रत्याशियों का अकाली पंथक मोर्चा सामने आया तो सिख समाज हरियाणा के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने इस पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वीरवार को कुरुक्षेत्र में अपने संगठन की आपात बैठक बुलाई और पूरे हालात पर चर्चा की। उन्होंने अकाली पंथक मोर्चा के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे कमेटी को हथियाने का खेल खेला जा रहा है। आरोप लगाए हैं कि सिरसा जिला के एक सदस्य ने सिरसा के साथ हिसार व फतेहाबाद के भी आजाद सदस्यों पर अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें नियंत्रण में ले लिया है। आरोप लगाए कि आजाद 18 से 19 सदस्यों को हाइजैक किया जा रहा है। इसके पीछे बादल गुट के बलदेव कैमपुरिया को अध्यक्ष बनाए जाने का खेल खेला जा रहा है। जबकि अकाली दल बादल की ओर से पहले दिन से ही हरियाणा की अलग कमेटी का विरोध किया जा रहा है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक यह मामला पहुंचाया गया। ऐसे में आजाद प्रत्याशियों को जागरूक होना चाहिए, ताकि कमेटी की कमान इस तरह किसी के हाथों में न जा पाए। नलवी ने सिख पंथ के हित में एक संयुक्त मंच बनाए जाने का भी आह्वान किया। इस दौरान रूपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, स. गुरतेज सिंह अंटाल, डीएस संधू, डॉ. राजिंदर सिंह भट्टी, गुरमीत सिंह सीवन, जगतार सिंह शाहपुर, दर्शन सिंह किशनगढ़, गुरचरण सिंह कैथल और परमिंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed