फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The vehicle was robbed by putting chili in the eyes of the driver, Kurukshetra

चालक की आंखों में मिर्ची डाल गाड़ी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The vehicle was robbed by putting chili in the eyes of the driver, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद।
शाहाबाद क्षेत्र में तीन अज्ञात युवकों द्वारा आंखों में मिर्ची डालकर गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डेराबसी निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उसके पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी है। गत दिवस उसने एक बुकिंग डेराबसी से गांव जोगी माजरा नजदीक शाहाबाद के लिए तीन युवक ने 1800 रुपये में की थी। बताया कि जब वह बराड़ा रोड मंडी के पीछे से जोगी माजरा रोड से जा रहे थे तो वहां पर एक शराब के ठेके के पास पहुंचे तो तीनों युवकों ने उसकी कार को रुकवाया और वहां से एक देसी शराब की बोतल लेकर ठेके के सामने एक ट्यूबवेल पर उसे कार सहित ले गए।
विज्ञापन

वहां पर तीनों ने शराब पी और ड्राइवर कार के पास खड़ा रहा। तीनों लड़कों ने शराब पीने के बाद उसे कहा कि चलते हैं और जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगा तो उनमें से एक लड़के ने उसके पीछे से आकर उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और उसे साइड में धक्का दे दिया। तीनों लड़के उसकी गाड़ी को लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed