फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The team that came to remove encroachment from the land of PWD department had to return empty handed due to opposition from the villagers.

Kurukshetra News: पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन से कब्जा हटाने आई टीम को ग्रामीणों के विरोध से खाली हाथ लौटना पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
The team that came to remove encroachment from the land of PWD department had to return empty handed due to opposition from the villagers.
इस्माईलाबाद। पिहोवा रोड पर डयूटी मजिस्ट्रेट से बात करते हुए ग्रामीण। संवाद
इस्माईलाबाद। शहर से गुजर रहे अंबाला हिसार रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर बनी दुकानों पर कब्जा लेने आई विभाग की टीम को लोगों का विरोध देखते हुए एक बार फिर से खाली हाथ लौटना पड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट साहब सिंह बीडीपीओ पिहोवा ने कहा कि हाई कोर्ट से इस्माईलाबाद में पिहोवा रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के आदेश प्राप्त हुए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा लेने के लिए दुकानदारों द्वारा बनाई गई कमेटी से बातचीत कर दुकानदारों को पंद्रह दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


पार्षद अश्वनी, पूर्व सरपंच, पार्षद मोहन लाल भांवरा व पूर्व सरपंच संजीव अरोड़ा ने बताया कि इन दुकान पर दुकानदार पिछले करीब पचास साल से काबिज है। करीब 35 दुकान व कई मकान बने हुए है। विभाग ने जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था। जिसके चलते विरोध में दुकानदारों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कई दुकानदारों को स्टे मिल गया लेकिन कुछ दुकानदारों को किसी कारण स्टे नहीं मिला उनकी स्टे की प्रक्रिया जारी है। कब्जा लेने आई टीम से उन्होंने 10 दिन का समय मांगा है। जिसको लेकर टीम के मजिस्ट्रेट से कमेटी के सदस्य बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में बचे दुकानदारों को भी स्टे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed