फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The team reached Dabkheda to trace the Pakistani number

Kurukshetra News: पाकिस्तानी नंबर ट्रेस करने दबखेड़ा पहुंची टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The team reached Dabkheda to trace the Pakistani number
लाडवा। दबखेड़ा गांव में पत्नी निशा की हत्या के बाद आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि निशा की एक पाकिस्तानी नंबर से लगातार बातचीत हो रही थी जिससे रणदीप बेहद परेशान था। इस नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की विशेष टीम गांव पहुंची और निशा के मोबाइल से डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी नंबर से कॉल करने वाले युवक ने व्हाट्सएप पर निशा से जो चैट की थी। उन्हें एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिलीट कर देता था। अब साइबर सेल डिलीट की गई चैट को रिकवर करने में जुटी है, ताकि बातचीत का पूरा पता लग सके।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि रणदीप ने मरने से पहले कीटनाशक पीया था लेकिन प्राथमिक मौत का कारण डूबना बताया गया है। रणदीप तलाक लेना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने गांव के सरपंच प्रतिनिधि से सलाह ली और फिर लाडवा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा लेकिन अधिकारी नहीं मिलने से निराश होकर लौट आया। सुसाइड नोट में रणदीप ने लिखा था कि निशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उसे उसकी संपत्ति का कोई हिस्सा न मिले। घटना की रात उसी नंबर से निशा के पास फोन आया जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रणदीप ने बेल्ट से निशा का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने गांव के जोहड़ में छलांग लगा दी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला हत्या व आत्महत्या का दर्ज किया है।
साइबर सेल की टीम मोबाइल डाटा विश्लेषण के साथ-साथ पाकिस्तानी नंबर की लोकेशन व कॉल डिटेल्स प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed