फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The sweeper wrote a suicide note, accused of harassing the inspector

सफाईकर्मी ने लिखा सुसाइड नोट, दरोगा पर परेशान करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The sweeper wrote a suicide note, accused of harassing the inspector
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर में ठेके पर लगे एक सफाई कर्मचारी ने दरोगा पर परेशान करने का आरोप लगाकर सुसाइड नोट लिखा है। अनुबंध सफाई कर्मचारी ने सुसाइड नोट में दरोगा पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इस नोट के बारे में जैसे ही नगर परिषद के अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया। दूसरी ओर दरोगा का कहना है कि उक्त कर्मचारी उनके अधीन ही नहीं आता है। वह अपनी बदली दूसरे एरिया में कराने के लिए ऐसा लिखकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में कर्मचारी ने लिखा है कि मुझे काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है और उसका कारण दरोगा है। उसने मेरी बदली की है और अब मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसका कारण बलवान दरोगा ही होगा। मामले में संबंधित कृष्णा गेट थाना प्रभारी प्रतीक ने बताया कि दरोगा की तरफ से सफाई कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दी गई है। इसके बाद दरोगा, सफाई कर्मचारी व नगर परिषद अधिकारी थाने बुलाए गए। फिलहाल किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

पत्नी के साथ शांति नगर में ड्यूटी लगवाना चाहता है कर्मचारी : दरोगा
दरोगा बलवान ने कहा कि उसके पास शांति नगर का एरिया है और इस एरिया में उक्त सफाई कर्मचारी की पत्नी की ड्यूटी लगी हुई है। कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी इसी एरिया में लगवाना चाहता है, इसलिए वह इस प्रकार का सुसाइड नोट लिखकर ब्लैकमेल करने का काम कर रहा है। दरोगा ने कहा कि कर्मचारी की ड्यूटी फिलहाल महादेव मंदिर एरिया में हैं, जो कि दरोगा गुरचरण के अधीन आता है। उसकी कर्मचारी के साथ कोई रंजिश नहीं हैं। कृष्णा गेट थाने में भी इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखने वाले को किया नोटिस जारी : बिश्नोई
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई ने कहा कि कमेटी की तरफ से कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है कि वह जानबूझकर दरोगा को परेशान कर रहा है। सुसाइड नोट में जिस दरोगा का नाम लिखा है कर्मचारी उस दरोगा के अधीन काम ही नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed