{"_id":"64b6ec50aff448f20e0512c7","slug":"the-statue-of-maharishi-dadhichi-will-enhance-the-beauty-of-the-contiguous-lake-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1339-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर की शोभा बढ़ाएगी महर्षि दधीचि की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर की शोभा बढ़ाएगी महर्षि दधीचि की प्रतिमा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने धर्मनगरी को 22 करोड़ 77 लाख 14 हजार रुपए लागत की सात परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है और एक परियोजना का उद्घाटन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए इन परियोजनाओं की सौगात दी है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा ने प्रशासन की तरफ से जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सबसे पहले लोक निर्माण विभाग की तीन करोड़ 10 लाख की लागत से पिहोवा रोड से खेड़ी मारकंडा और सिरसला कनीपला रोड, 69.42 लाख रुपए की लागत से पुराना बाईपास मार्ग, 24.42 लाख की लागत से पिपली में कुरुक्षेत्र रोड से सिरसला और शादीपुर सड़क, केडीबी के एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से सन्निहित सरोवर पर लगने वाली महर्षि दधीचि की प्रतिमा के निर्माण कार्य, केडीबी के ही एक करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सोमेश्वर तीर्थ गुमथला गढु के निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग की सात करोड़ 45 लाख की पटेल नगर, हरिगढ़ भोरख से जोधपुरा-जंदेड़ी पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह आठ करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नरवाना ब्रांच सिंगल स्पेन स्टील से बने पुल का उद्धाटन किया। इन उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा भी मौजूद रही।
हर नागरिक को मिलेगा लाभ : संदीप सिंह
राज्यमंत्री ने कि इन परियोजनाओं से जिला के प्रत्येक नागरिक को लाभ मिलेगा। इस सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को आधार मानकर प्रदेश का विकास करने का काम किया है। इस सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया और इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक 100 फीसदी पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विधायक सुधा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की पारदर्शी प्रणाली और नेक नीति से समाज के अंतिम व्यक्ति को हर योजना का लाभ मिल रहा है। इस सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने का काम किया, बेटियों को शिक्षित करने के लिए हर 20 किलोमीटर पर राजकीय कालेज खोलने का काम किया और प्रदेश के युवाओं के लिए 35 लाख रोजगार के अवसर मुहैया करवाए है।