फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The staff will be increased in the city council, 24 agendas were approved.

Kurukshetra News: नगर परिषद में बढ़ाए जाएंगे कर्मी, 24 एजेंडों पर लगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:38 AM IST
विज्ञापन
The staff will be increased in the city council, 24 agendas were approved.
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान मनोनित पार्षद शपथ के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद में पिपली, सेक्टर 30, अंसल सिटी और आसपास का क्षेत्र जुड़ जाने के चलते अब कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नए पद सृजित किए जाएंगे। इस पर बुधवार को हुई नगर परिषद की बैठक में मुहर लगाई गई। बैठक में 24 एजेंडे सर्वसम्मति से पास किए गए जिसके बाद अब शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। नप में चलते रहे विवाद के बाद यह पहली बैठक थी जिस दौरान मनोनीत पार्षदों जिनमें दरबारा सैनी, केसी रंगा और दिलेर शर्मा का शपथ समारोह भी हुआ।
विज्ञापन

नप चेयरपर्सन माफी ढांडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड- 24 में अमीन रोड कंग कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पर बने मकानों की पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण के बारे में फाइनेंस कमेटी की स्वीकृति के बाद नाले के निर्माण का फैसला लिया गया। वार्ड- 24 में सामुदायिक केंद्र और पार्क की सुविधाओं के नवीनीकरण के अलावा स्थानेश्वर मंदिर के नजदीक जय बजरंग बली गोशाला के साथ लगती नगर परिषद की जमीन गोशाला को लीज पर देने का फैसला भी लिया गया। इसमें गोशाला के 500 गोवंश रखे जाएंगे। इसके साथ ही अमीन रोड आरकेपूरम वेलफेयर सोसायटी के अनुरोध पर उक्त कॉलोनी को नप के अधीन लेने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में शेख चेहली मकबरे के समीप पूर्व पार्षद स्वर्गीय आत्म प्रकाश चुघ के नाम से चौक बनाने के अलावा पुराने बस स्टैंड के पीछे नप की जमीन के साथ लगते अस्पताल को 10 साल के लिए पार्किंग के तौर पर देने का एजेंडा भी पास किया गया। ज्ञान मंदिर के आसपास स्ट्रीट लाइट्स लगाने, भद्रकाली मंदिर में निर्माणाधीन मंदिर परिसर में गौरवगाथा स्थल को मंदिर के तालाब से जोड़ने के लिए सार्वजनिक सड़क के ऊपर से ब्रिज बनाने, बरसाती पानी के लिए अमरूत योजना के तहत बने नाले की साथ लगती सड़क को पक्का करने और नाले को कवर करने का एजेंडा पास किया गया।

कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान मनोनित पार्षद शपथ के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान मनोनित पार्षद शपथ के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed