{"_id":"6af629364e1af23c6e06950c","slug":"33-of-ration-depots-to-be-allocated-to-women-apply-by-the-25th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163970-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिलाओं को मिलेंगे 33 फीसदी राशन डिपो, 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिलाओं को मिलेंगे 33 फीसदी राशन डिपो, 25 तक करें आवेदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस आवंटन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अब 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। जिले में 164 रिक्त राशन डिपो के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
डीएफएससी नरेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गरीब एवं पात्र परिवारों को घर के नजदीक राशन उपलब्ध करवाना है। इससे उन क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, जहां मौजूदा राशन डिपो काफी दूर हैं। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी सरल हरियाणा पोर्टल saralharyana.gov.in के माध्यम से 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विभाग की वेबसाइट haryanafood.gov.in पर उपलब्ध पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों का अध्ययन करना अनिवार्य है।