{"_id":"6af62920e2c80ba0f60b2996","slug":"a-crisis-for-our-breath-air-quality-deteriorates-as-evening-sets-in-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163988-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसों पर संकट, शाम ढलते ही बिगड़ रही हवा की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसों पर संकट, शाम ढलते ही बिगड़ रही हवा की सेहत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदूषण से कुछ राहत मिलने के बावजूद जिले की हवा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। दिन के समय हवा की स्थिति कुछ बेहतर रहती है, लेकिन शाम ढलते ही एक्यूआई बढ़ने लगता है। पिछले करीब एक माह से यही स्थिति बनी हुई है।
कहीं खुले में कचरा जलाया जा रहा है तो कहीं रात के अंधेरे में फसल अवशेषों को आग के हवाले किया जा रहा है। इसके चलते वातावरण में धुआं और प्रदूषक तत्व घुल रहे हैं। दिवाली के तीन दिन बाद भी वीरवार को जिले का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक पराली जलाने के छह मामले ही सामने आए हैं।
सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ धुंध का असर भी दिखाई देने लगा है। वीरवार सुबह साढ़े सात बजे तक हल्की धुंध छाई रही। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जिले में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि 16 गांवों में सीआरबी सर्विलांस के लिए विशेष रोस्टर जारी किया गया है। इन गांवों में 30 नवंबर तक विशेष विलेज लेवल मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य गांव स्तर पर पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है।