{"_id":"616b002653c28a36b742d1f7","slug":"the-splendor-of-the-markets-started-increasing-in-the-festive-season-kurukshetra-news-knl86696268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में काम धंधा हो गया था चौपट, लेकिन अब त्योहारी सीजन में बढ़ने लगी बाजारों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में काम धंधा हो गया था चौपट, लेकिन अब त्योहारी सीजन में बढ़ने लगी बाजारों की रौनक
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते बाजारों से काम धंधा जो चौपट हुआ था, अब त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ने लगा है। जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आ रहे हैं बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे ग्राहकों की संख्या में भी कई गुणा इजाफा हुआ है। बाजारों में रौनक लौटने से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई देती है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन शुरू होती ही ज्वैलर्स, गारमेंट्स और बर्तनों की खरीददारी सहित अन्य सामानों की भी खरीद बढ़ी है।
क्लॉथ हाउस संचालक शिवम का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते दो साल तक दुकानदारों ने मंदी झेली है। बाजारों से कामकाज ठप हो चुका था, लेकिन अब बड़ी मुश्किल से गाड़ी पटरी पर लौटी है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है।
श्री साईं क्लॉथ संचालक सन्नी ने बताया कि महंगाई की मार से काम कुछ कम है, लेकिन कोरोना काल के बाद अब हालात थोड़े-थोड़े सुधर रहे हैं। दुकानदारों को थोड़ी राहत मिली है। उन्हें उम्मीद है कि दुकानदारों को इस बार निराशा हाथ नहीं लगेगी। उन्होंने त्योहारी सीजन के पहले दुकान में कपड़े का पूरा स्टॉक रख रख लिया है।
विज्ञापन
एक दुकान के संचालक सुनील का कहना है कि बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ-साथ दुकानदारों ने अपनी दुकानें फुल कर ली हैं। इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन महंगाई जरूर आमजन को प्रभावित कर रही है।
गुरु कृपा कलेक्शन के संचालक आशीष ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के कारण सभी दुकानदारों ने मंदी की मार झेली है, लेकिन कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के चलते अब गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है।त्योहारी सीजन की उन्होंने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि इस बार का सीजन सभी के लिए अच्छा रहेगा।