फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The siege of the authorities, the meter is broken

अधिकारियों का किया घेराव, मीटर तोड़े

Sat, 30 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
विधायक हरविंद्र कल्याण द्वारा गोद लिए गए गांव स्टौंडी में ही घरों के बाहर लगाए जाने वाले मीटरों को लेकर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। महिलाओं ने निगम के अधिकारियों का न केवल घेराव किया, बल्कि नए मीटरों को भी तोड़ दिया। तनाव को देखते हुए गांव के मौजिज लोगों ने अधिकारियों को छुड़वाया और अधिकारी बिना मीटर लगाए ही वापस चले गए।
विज्ञापन



शुक्रवार को जेई रामनिवास के नेतृत्व में बिजली निगम की एक टीम गांव स्टौंडी में पहुंची और उन्होंने हमारा गांव जगमग गांव की योजना के तहत मीटर घरों से बाहर लगाने की प्रक्रिया शुरू की। जैसे ही ग्रामीणों व महिलाओं को इसकी सूचना मिली, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और वे भारी संख्या में एकत्रित हो गए और उन्होंने बिजली विभाग की टीम का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन



महिलाओं ने मीटरों के साथ तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। मामला बढ़ाता देख निगम की टीम ने इस मामले की सूचना एसडीओ प्रवीन दहिया से की। सूचना मिलते ही एसडीओ मौके पर पहुंचे और महिलाओं की समस्या सुनी। महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर मीटर बाहर नहीं लगने देंगे और उन्होंने बिजली अधिकारियों को घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी के चलते मीटर बाहर लगा रहे है, जोकि सरासर गलत है। महिलाओं ने चेताया है कि वे किसी भी सूरत में मीटर घरों से बाहर नहीं निकालने देंगे।



आला अधिकारियों की दी सूचना : एसडीओ
एसडीओ प्रवीण दहिया ने बताया कि बिजली विभाग की एक टीम गांव स्टौंडी में बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाने गई थी, लेकिन महिलाओं ने इसका विरोध कर दिया और कुछ मीटरों को भी नुकसान पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। अधिकारियों ने दिशा निर्देश के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed