फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The second youth who fired in the air in Bhaur Sayeda was also arrested

Kurukshetra News: भौर सयैदा में हवाई फायर करने वाला दूसरा युवक भी हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The second youth who fired in the air in Bhaur Sayeda was also arrested
पिहोवा। भौर सैयदा में डेरा के बाहर हवाई फायर करने के मामले में गांव के ही रहने वाले दूसरे युवक हरदीप को मंगलवार को गिरफ्तार कर उससे वारदात में प्रयोग कार बरामद की है। हरदीप के खिलाफ पहले भी थाना सदर में झगड़ा, मारपीट, हत्या का प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं, जिसे बुधवार को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

26 जून की रात्रि करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि भौर सैयदा गांव के पास पिहोवा-कुरुक्षेत्र राज्य हाईवे पर तीन लोग हवाई फायर कर रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक निर्मल सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची और साथ में सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौका पर पहुंचकर छानबीन की। तुरंत नाकाबंदी करके आरोपियों को तलाश की गई, परंतु तीनों मौके से भागने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चीमा फार्म के रहने वाले गुरमंत्र की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो तीसरा युवक उनका नौकर मिला, जो सिर्फ अपने मालिक को मोटरसाइकिल पर नहर तक छोड़ने आया था और उसे वारदात के बारे में कोई सूचना नहीं थी। मंगलवार को टीम ने उसे भी जांच में शामिल किया, जिसमें वह वारदात में शामिल नहीं मिला। टीम ने 30 जून को प्रीतम सिंह को गिरफ्तार करके उससे लाइसेंसशुदा 32 बोर रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद करने के बाद उसे कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed