फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The season has come, spring has come, my chundar will fly away...

ऋतु आई बंसत बहार, मेरा चुंदड़ उड़ उड़ जा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The season has come, spring has come, my chundar will fly away...
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में हरियाणवीं ग्रुप डांस की प्रस्तुति देती राजकीय कन्या महाविद् - फोटो : Kurukshetra
रत्नावली समारोह के अंतिम दिन सोमवार को ऑडिटोरियम हाल में कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणवी ग्रुप डांस से की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशपाल शर्मा व डॉ. रामपाल शर्मा रहे। हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज करनाल की टीम ने ‘या दामन बावन गज का’ गीत पर नृत्य कर समां बांध दिया। वहीं विश्वविद्यालय के यूटीडी की टीम के प्रतिभागियों ने ‘ऋतु आई बसंत बहार की मेरा चुंदड़ उड़ उड़ जा’ पर झूम उठे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की टीम ने ‘तेरे बिन आवे न चैन, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन करनाल ने चलो री सखी मंगल गा लो’, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना ने ‘यू म्हारा हरियाणा’ पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा आरके एसडी पीजी कॉलेज कैथल ‘बसेरे आए रे बसेरे’ सहित चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड, पूंडरी एवं आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने हरियाणवी ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एचजी राय, वाणीराज मोहन व लीला सैनी शामिल रहे। मंच का संचालन आईआईएचएस के डॉ. विवेक चावला ने किया।
विज्ञापन

बाक्स
हरियाणवी ग्रुप डांस स्पर्धा में कुवि की यूटीडी टीम द्वितीय
हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कुवि की यूटीडी टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए युवा कलाकारों ने हरियाणवी ग्रुप डांस की विभिन्न विधाओं को मंचित कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हरियाणवी कविताओं से किया मंत्रमुग्ध
इस अवसर पर आयोजित कविता प्रतियोगिता में 26 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हरियाणवी कविता गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आजाद सिंह ने चुटकुलों द्वारा सभी को गुदगुदाया। हरियाणवी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. आशा पुनिया, सीमा वत्स व प्रवीण वशिष्ठ ने निभाई। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता चुनना बहुत मुश्किल था क्योंकि सभी प्रतिभागियों ने अच्छा कविता गायन किया। हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में पहला स्थान आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने, दूसरा स्थान एसडी महिला महाविद्यालय, नरवाना ने व तीसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज, नारनौंद ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed