{"_id":"682e2eb79b328454f007088a","slug":"the-salary-of-hkrn-employees-of-ku-is-stuck-for-the-month-of-april-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136047-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के एचकेआरएन कर्मियों का अप्रैल माह का वेतन अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के एचकेआरएन कर्मियों का अप्रैल माह का वेतन अटका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत 850 से अधिक कर्मचारी अप्रैल महीने के वेतन के लिए अब तक इंतजार कर रहे हैं। सरकार द्वारा तय समय सीमा के अनुसार प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन जारी कर दिया जाता है, लेकिन मई के 21 दिन बीत जाने के बावजूद वेतन जारी नहीं हुआ। इस संबंध में कर्मचारी बुधवार को कुलपति के ओएसडी से मिले और अपनी समस्या बताई।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हर महीने की सात तारीख को वेतन मिल जाया करता था, जिससे वे राशन, दूध और बच्चों की फीस जैसे जरूरी खर्च आसानी से पूरे कर लेते थे। लेकिन इस बार स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई कर्मचारियों को दूसरों से पैसे उधार लेकर घर चलाना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस तक अटक गई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा पोर्टल पर पुराने अनुभव दर्ज करने की सुविधा देने के बावजूद भी उनका पांच साल से अधिक का अनुभव अब तक सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया। इसके चलते न उन्हें अनुभव आधारित वेतन वृद्धि मिल पा रही है, न ही रोजगार सुरक्षा का लाभ। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो पिछले 10 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनका यह अनुभव अब तक मान्यता प्राप्त नहीं हो पाया है। कर्मियों का कहना है कि विवि के अधिकारियों का कहना है कि जब तक एक्सटेंशन नहीं आती तब तक वेतन नहीं आएगा। कर्मचारियों ने एक्सटेंशन प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और वेतन डालने की मांग रखी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि दो-तीन दिन में एक्सटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके बाद वेतन जारी किया जाएगा।