फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The roof of the front part of the house fell due to rain, accident averted

बारिश से गिरी मकान के अगले हिस्से की छत, हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The roof of the front part of the house fell due to rain, accident averted
दर्रा खेड़ा के पास शोरगिर बस्ती में बारिश की वजह से एक मजदूर के मकान की छत ढह गई। गनीमत रही इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। छत गिरने की खबर जैसे ही लोगों को लगी, लोग एकदम घटनास्थल की ओर दौड़े तथा मकान मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शोरगिर बस्ती के जिस मकान के एक हिस्से की छत गिरी है, इस मकान का एक हिस्सा पिछले साल छह अगस्त को बारिश में गिर गया था। उस छत के मलबे में दबने से आठ वर्षीय बच्चे वंश की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बच्चा अमित जख्मी हो गया था। उस समय विधायक सुभाष सुधा ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था। विधायक ने कच्चे और खस्ताहाल मकानों का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाने का आश्वासन दिया था। वहीं पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था, मगर परिवार को मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार को बारिश शुरू हुई उस समय दो छोटे बच्चे साथ ही बने शेड के नीचे खेल रहे थे, जबकि बच्चों के परिजन मजदूरी करने के लिए खेतों में गए हुए थे। बारिश से अचानक छत का अगला हिस्सा गिर गया। छत गिरते ही बच्चे बाहर की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed