फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The roads remained empty due to the heatwave, people were in distress

Kurukshetra News: लू के थपेड़ों से सड़कें रहीं सूनीं, लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The roads remained empty due to the heatwave, people were in distress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सप्ताह भर से प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। लू से लोगों का बदन झुलसने रहा है। मजबूरन लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को भी पूरा दिन कुछ इसी तरह का मौसम बना रहा साथ ही तेज गर्मी के चलते राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दोपहर को पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जबकि सुबह व शाम को भी 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिनभर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलती रही। तेज धूप, लू और उमस से बचने का प्रयास दिनभर लोग करते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने जहां पंखों का सहारा लिया तो वहीं ठंड पेय पदार्थों का सेवन भी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी व लू के चलते बाजार भी- खाली-खाली नजर आए। बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ लू चलने की संभावना जताई जा रही है। 25 से शुरू होगा नौतपा, चार से पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा 25 मई से शुरू होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में भीषण गर्मी और परेशान करने वाली होगी। इससे लोगों की दिनचर्या से लेकर स्वास्थ्य तक प्रभावित होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed