{"_id":"65e0f09be7b33f09f20039d6","slug":"the-road-connecting-kathgarh-to-punjab-is-in-bad-condition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-114400-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: काठगढ़ से पंजाब को जोड़ने वाली सड़क खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: काठगढ़ से पंजाब को जोड़ने वाली सड़क खस्ता
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर से काठगढ़ से होते हुए जखवाला व आगे पंजाब को जाने वाले हाईवे को जोड़ने वाली सड़क की हालत पिछले कई वर्षों से खस्ताहाल है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां अक्सर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। हालांकि इस सड़क को उखाड़ कर दोबारा से बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसके चलते रोड़ा डालने के बाद मिट्टी भी डाली गई थी, लेकिन उसके बाद सड़क को बनाने की दोबारा सुध नहीं ली गई। मिट्टी से रोड़े बाहर निकल रहे हैं, जिससे फिसल कर आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद विभाग व ठेकेदार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहरवासी अनिल कुमार, राजीव, अजय, संजीव, रोहताश, सोहनलाल, प्रीतम आदि ने बताया कि ठेकेदार अपनी मर्जी के चलते काम कर रहा है।
सड़क पर कई महीनों से काम लगा हुआ जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जबकि इस सड़क पर दो सरकारी स्कूल, एक डाकघर, एक सरकारी अस्पताल, एक पशु अस्पताल होने के साथ गुरु गोरखनाथ धाम भी स्थित है। इसके अलावा यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ने के साथ पंजाब हाईवे को भी जोड़ती है, जिसके चलते इस सड़क पर चहल पहल अधिक रहती है। सड़क बनाने में देरी के चलते पूरे नगर की पानी निकासी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है साथ ही आने जाने वाले लोगों के लिए तो यह जी का जंजाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुध लेने के लिए न तो कोई अधिकारी आता और न कोई सरकार का नेता। शहरवासियों ने सरकार व प्रशासन से मांग रखी है मामले की जांच करते हुए सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।
क्या कहते है एसडीओ
जब इस बारे में पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह से बात कि तो उन्होंने भी माना कि लंबे समय से सड़क खराब है। सड़क को दोबारा से निर्माण के लिए काम शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार अपने कार्य में देरी कर रहा है। जिसके चलते विभाग ने उसे फाइनल नोटिस दिया है उसके बाद उसके खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सड़क को जल्द बनवाने का कार्य किया जाएगा।