{"_id":"576991684f1c1b9a60b48fc6","slug":"the-recruitment-process-lasted-an-hour-long-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रक्रिया चली एक घंटे देरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रक्रिया चली एक घंटे देरी तक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते अभ्यर्थी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को सर्वर डाउन होने के कारण आधे घंटे तक पंजीकरण नहीं हो पाया। इस कारण मंगलवार को फिजिकल टेस्ट करीब एक घंटा देरी तक चला। पुलिस भर्ती के दौरान शाम को सर्वर डाउन होने के कारण आधा घंटे तक पंजीकरण मशीन बंद हो गई। इस कारण कर्मचारियों और अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
हर रोज सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक भर्ती होती है और शाम को शाम 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक होती है, लेकिन आज मौसम कुछ ठंडा था तो शाम साढ़े 4 बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पंजीकरण नहीं हो पाया और आज भर्ती साढ़े 7 बजे तक चली।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी
जिस भी अभ्यर्थी ने 15 जून के बाद अपना एडमिट कार्ड निकाला है, उन अभ्यर्थियों का फिजिकल दी गई तिथि पर नहीं होगा। उनकी तिथि आगे दी जाएगी। ये सूचना वेबसाइट पर बहुत ही छोटे बॉक्स में दे रखी है, जिसकी ओर अभ्यर्थियों का ध्यान नहीं जाता। बता दे कि मंगलवार को बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब से काफी अभ्यर्थी आए, लेकिन उन्हें फिजिकल दिए बिना ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन