फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Prime Minister has increased the country's prestige all over the world: Nayab Saini

प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में बढ़ाया देश का मान : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister has increased the country's prestige all over the world: Nayab Saini
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साइक्लोथॉन यात्रा में हिस्सा लेते मुख्यमंत्री नायब सै
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। आज दुनिया के बड़े देश भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। अमेरिका के टैरिफ लगाए जाने से बनी परिस्थितियों में भी भारत मोदी के मजबूत नेतृत्व में डटकर खड़ा है। इससे पहले पोखरण के समय भी भारत पर प्रतिबंध लगे थे। मोदी के नेतृत्व के चलते भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान कलाल माजरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लाडो-लक्ष्मी योजना पर सवाल उठा रहे हैं। ये नेता गुटबाजी के चलते ही इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। वोट लेने के लिए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को जो स्क्रिप्ट पकड़ा देते हैं, वे उसे ही पढ़ देते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे में उन्हें वोट मिल जाएंगे लेकिन पूरे देश की जनता हकीकत जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बयान देने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पंजाब, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना का भ्रमण कराएं, जहां महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू करने का वादा किया गया था।
विज्ञापन

राहुल व तेजस्वी की टिप्पणी उचित नहीं


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों के कारण भारत विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर कमजोर वर्ग को मजबूत बनाए जाने का कार्य किया गया है। मोदी के ये प्रयास कांग्रेस को रास नहीं आ रहे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता उनकी स्वर्गीय माता के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसी टिप्पणी किसी भी स्तर पर उचित नहीं हो सकती। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी कभी संविधान उठाकर चल पड़ते हैं, तो कभी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चलाई साइकिल, बोले- खेलों का पावर हाउस बन चुका है हरियाणा
मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह ही कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले खेल दिवस के उपलक्ष्य में साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दी और खिलाड़ियों में भरपूर जोश भरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों का पावर हाउस बन चुका है। हमारे खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश व प्रदेश का दुनियाभर में नाम चमका रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को देश के सच्चे सपूत एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को नशे व अन्य गलत राह पर चलने के बजाय खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं, जिसके परिणाम प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में दिखा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद साइकिल चलाई और उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। श्रमदान के बाद जिला प्रशासन का मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान पोर्टल भी लॉन्च किया। साइक्लोथाॅन यात्रा धर्म सरोवर से शुरू होकर केडीबी रोड होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंची जिसमें सैकड़ों खिलाड़ी और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed