फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The post of Tehsildar is vacant since six months, now Naib Tehsildar is also suspended

गेहूं पर किसानों को बोनस नहीं मिला तो दूसरे प्रदेशों का रुख कर सकते हैं किसान : अशोक गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The post of Tehsildar is vacant since six months, now Naib Tehsildar is also suspended
कुरुक्षेत्र। आढ़तियों के साथ बैठक करते प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिपली। राजस्थान में 150 और मध्य प्रदेश में 175 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं पर सरकार बोनस दे रही है। लिहाजा प्रदेश में भी गेहूं पर प्रति क्विंटल 200 रुपये बोनस किसान को दिया जाए। ऐसा न करने पर प्रदेश का किसान अन्य प्रदेशों जिनमें बोनस के कारण रेट अधिक मिल रहा है। वहां का रुख कर सकता है। उक्त बातें हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कही। वे शनिवार को पिपली अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में आयोजित जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। पिपली मंडी आढ़़ती एसोसिएशन के प्रधान जोगिंद्र रामगढ़ के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता का स्वागत किया। बैठक में आढ़तियों ने मौजूदा गेहूं सीजन को लेकर व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि राजस्थान के साथ लगती मंडियों से व्यापारियों के फोन उनके पास आ रहे हैं कि किसान राजस्थान की तरफ अनाज बेचने में रुचि ले रहे हैं। ऐसे हालात में प्रदेश का गेहूं खरीद का लक्ष्य भी पूरा नहीं होगा। किसान के साथ ही व्यापारियों को भी नुकसान होगा। बैठक में आढ़ती की फर्म का लाइसेंस जीएसटी की तर्ज पर बनाने की मांग की। अशोक गुप्ता ने बताया मौजूदा समय में सरकार ने जिस आढ़ती की खुद की दुकान है, उसके लिए तीन साल और जो किराएदार के तौर पर दुकान में बैठे हैं लाइसेंस मार्केट कमेटी की तरफ से इश्यू किया जाता है।
विज्ञापन

मंडियों में आढ़तियों की दुकानों की पार्टीशन की रजिस्ट्री की भी परमिशन दी जाए। प्रधान गुप्ता ने बताया एक दुकान में दो भाई हैं, वे पार्टीशन कर लेते हैं, तो उनकी रजिस्ट्री नहीं होती। आढ़तियों के लिए यह बड़ी परेशानी है। इसके अलावा सरसों की फसल आढ़ती के जरिए बिकवाली की मांग बैठक में रखी गई। जिला महासचिव धर्मपाल मथाना ने कहा जिस तरह प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों का ख्याल रख फैसले ले रही है। आढ़तियों को उम्मीद है, जल्द ही उनकी मांग भी पूरी की जाएगी। इस मौके पर पिपली अनाज मंडी के प्रधान जोगिंद्र रामगढ़, जिला अध्यक्ष बनारसीदास, लाडवा मंडी के प्रधान अवतार सिंह सेखो, कुरुक्षेत्र मंडी के प्रधान सुशील सिंगला, पवन मदान, अजय सिंगला सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव धर्मपाल मथाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed