फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The person who reached outside the police station said that he consumed poison and died after going to the hospital.

Kurukshetra News: थाने के बाहर पहुंचा व्यक्ति बोला मैंने जहर खाया, अस्पताल में जाने के बाद मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The person who reached outside the police station said that he consumed poison and died after going to the hospital.
पिहोवा। पुलिस में वीरवार उस समय अफरा-तफरी मच गया जब थाने के बाहर एक व्यक्ति पहुंचा और बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल उपचाराधीन कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबाला के कोड़वा कला के रहने वाले करीब 40 वर्षीय जसपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह अचानक ही सुबह थाना के बाहर पहुंचा, जहां मिले पुलिसकर्मियों को उसने बताया कि जहां वह काम करता है वहां उसके साथ मारपीट की जाती है। उसे पैसे भी नहीं दिए जाते। एक माह पहले वह पुलिस को भी इस बारे में वह शिकायत दे चुका है। मानवता का परिचय देते हुए पुलिस ने उसे तत्काल ही पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को भी दी। वहीं इस घटना से पहले उसकी बातचीत की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें उसने बताया कि उसकी पिटाई की जाती रही। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की गई, जिसके चलते परेशान होकर जहरीली दवा पी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन







किसान रैली में आने की है आशंका : एसएचओ

एसएचओ पिहोवा गुलाब सिंह का कहना है कि अभी पूरे मामले की जांच झांसा पुलिस कर रही है, लेकिन आशंका है कि है कि उक्त व्यक्ति कुरुक्षेत्र में हुई किसान रैली में आया होगा। जब थाने के बाहर उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि जहरीली दवा पी ली है तो वे खुद भी उसके पास थाने के बाहर पहुंचे तो तत्काल ही अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया था।











डेरे पर काम करता था मृतक : प्रदीप

थाना झांसा के एसएचओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक गांव बचकी के पास एक डेरे पर काम करता था। उसके पास से कुछ बरामद भी नहीं हुआ है। अभी परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जाएगी और उसी अनुसार ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed