{"_id":"66a9947183e32bc19f07c2c6","slug":"the-person-who-handed-over-fake-visas-carrying-lakhs-of-rupees-was-caught-by-the-police-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121852-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस के शिकंजे में आया लाखों रुपये लेकर फर्जी वीजा थमाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस के शिकंजे में आया लाखों रुपये लेकर फर्जी वीजा थमाने वाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड भेजने के अलग-अलग मामले में 35.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव शर्मा निवासी फतेहपुर पुंडरी जिला कैथल ने दोनों शिकायतकर्ताओं को 46 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा और टिकट थमाई थी। आरोपी के कब्जे से 1.35 लाख रुपये बरामद हुए।
थाना शहर थानेसर में दो मई 2023 को दर्ज शिकायत में हरकेश निवासी तिगरी ने बताया था कि आरोपी वैभव शर्मा ने उसके बेटे को 25 लाख रुपये में अनुबंध विवाह करवाकर इंग्लैंड भेजने का इकरारनामा किया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये एडवांस लिए थे। बाद में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर 55 हजार रुपये और उसके बाद 11.40 लाख रुपये लेकर वीजा व टिकट दिया था, मगर दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में वीजा फर्जी पाया गया था।
उधर, दूसरे मामले में कतलाहड़ी निवासी महिला ने बताया था कि आरोपी वैभव शर्मा और उसकी पत्नी ने उसे परिवार सहित स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के लिए 21 लाख मांगे थे। इस एवज में आरोपी ने उससे चार लाख रुपये एडवांस और 10 लाख रुपये का चेक लेकर बैंक से निकलवाए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे टिकट व वीजा दिया, मगर इमीग्रेशन स्टाफ की जांच में वीजा फर्जी मिला था। दोनों शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपी वैभव शर्मा गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।