{"_id":"5751cfc24f1c1b7d2f1099ff","slug":"the-people-of-three-villages-do-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्स कर्मियों के रवैये से परेशान तीन गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्स कर्मियों के रवैये से परेशान तीन गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण्ााों ने किया प्रदश्ाऱ्र्शन
- फोटो : amar ujala
खंड के गांव भूतमाजरा में तीन गांवों के पैक्स के कामकाज को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को लाडवा के सेंट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह गांव भूतमाजरा, बपदी व बडौंदा के किसानों, मजदूरों व अन्य गांववासियों ने पहले गांव भूतमाजरा के पैक्स कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की हाजिरी चेक की। इसके बाद तीन कर्मचारियों को अनुपस्थित पाकर हाजिरी रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति दर्ज की। इसके बाद ग्रामीणों ने लाडवा में बीडीपीओ ऑफिस रोड पर स्थित द कुरुक्षेत्र सेंट्रल कॉ-ओपरेटिव बैंक पंहुचकर बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में प्रेम कुमार, मान सिंह, हुकमचंद, बलवंत सिंह, ओमप्रकाश, राजाराम व राजबीर इत्यादि ने बताया कि भूतमाजरा स्थित प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी-पैक्स में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
ग्रामीणों का कहना है कि पैक्स में आमतौर पर अधिकारी व कर्मचारी काम के समय गैरहाजिर रहते हैं। इससे काम कराने के लिए किसानों को कई-कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। एक घंटे तक नारेबाजी करने के बाद ग्रामीणों को लोगों ने समझा-बुझाकर वापिस भेजा। इस बारे में द कुरुक्षेत्र सेंट्रल कॉ-ओपरेटिव बैंक के प्रबंधक के न होने पर कैशियर भजन सिंह से बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। लाडवा की कॉ-ऑपरेटिव सोसाइटी के निरीक्षक गुरबाल सिंह आजाद ने भी छुट्टी पर होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।