फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The operator of the de-addiction center shot his partner, injured

Kurukshetra News: नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने अपने हिस्सेदार को मारी गोली, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
The operator of the de-addiction center shot his partner, injured
शाहाबाद। लाडवा रोड पर शिव कृपा नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार को देर रात करीब नौ बजे गोली चलने का मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा नशा मुक्ति केंद्र के दो हिस्सेदारों में हुआ है। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन

रात करीब 9.30 बजे सीएचसी में 37 वर्षीय घायल दलजीत सिंह ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ अंबाला से शाहाबाद में अपने नशा मुक्ति केंद्र में हिस्सेदारों के साथ बातचीत करने के लिए आया था, लेकिन दूसरे पक्ष ने वहां पहुंचते ही उसके साथ उसके साथी 45 वर्षीय मनजीत सिंह पर गोली चला दी। दलजीत ने बताया कि उसकी दोनों टांगों पर एक-एक गोली लगी है, जबकि मनजीत भी बुरी तरह से घायल हो गया है। चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर दिया है।
विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रहे हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज महीपाल ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली है। हालांकि गोली चलने की पुष्टि उनके द्वारा नहीं की गई है। पीजीआई में सुबह घायलों के बयान दर्ज करके स्थिति स्पष्ट की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों तलाश की जा रही है और झगड़े का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed