{"_id":"69f3b96e3cd69004cb0c8d02","slug":"the-officers-left-the-camp-at-12-oclock-and-the-victims-returned-empty-handed-without-resolving-their-complaints-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154151-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 12 बजते ही शिविर से उठ गए अधिकारी, बिना शिकायत समाधान के बैरंग लौटे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 12 बजते ही शिविर से उठ गए अधिकारी, बिना शिकायत समाधान के बैरंग लौटे पीड़ित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए थक कर बै
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही शिविर में लोगों का तांता लगा रहा और 100 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायत रखी लेकिन 12 बजते ही अधिकारी शिविर से उठ गए और 15 से ज्यादा लोगों को बिना समाधान के ही बैरंग लौटना पड़ा। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश आशीष कुमार ने की, इसमें न उपायुक्त और न ही अतिरिक्त उपायुक्त पहुंच सके। हालांकि बताया गया कि उपायुक्त छुट्टी पर चल रहे हैं और अतिरिक्त उपायुक्त किसी मीटिंग में व्यस्त हैं।
शिविर में हर बार की तरह राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से जुड़ी समस्याएं अधिकतर पहुंची लेकिन इनमें से भी अनेक शिकायतें लंबित ही रही। कई लोगों ने नाम में त्रुटि, सदस्य जोड़ने-हटाने, कार्ड अपडेट न होने और लाभ से वंचित होने जैसी दिक्कतें बताई। कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो गया जबकि कई मामलों में अधिकारियों ने निर्धारित समय-सीमा में निपटारे का आश्वासन दिया।
शिविर में अधिकारी शिकायतकर्ताओं को सीएससी सेंटर से अनुरोध जारी करवाने के लिए कहा। कई लोगों ने यह भी बताया कि अपनी समस्या का निदान करने के लिए कई-कई बार अनुरोध जारी करवा चुके हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या ठीक नहीं हो पाती। फैमिली आईडी में छोटी-छोटी गलतियां शिकायतकर्ताओं को कई तरह के सरकारी लाभों से वंछित रख रहे हैं। कुछ शिकायतकर्ता तो अब फैमिली आईडी ठीक होने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं। अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं की इन छोटी-छोटी समस्याओं का निदान न होने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता और वही रटा-रटाया जवाब पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगराधीश ने अधिकारियों को दिए शिकायतें त्वरित निपटाने के निर्देश
नगराधीश आशीष कुमार ने शिविर में अनेक लोगों की शिकायतें सुनीं। इनमें करीब 20 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित रही, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में दर्ज शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम आदमी को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। आशीष कुमार ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें तुरंत पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घर के दो मीटर दिखाए
जालखेड़ी से आई महिला ने बताया कि उनके घर के दो मीटर दिखा दिए गए जिससे उनकी फैमिली आइडी में इनकम बढ़ गई। इससे उनका राशन कार्ड भी कट गया है। इस खामी को दुरूस्त कराने के लिए लगातार चक्कर काट रही है।
पति का नाम मृत्यु प्रमाण पत्र व फैमिली आईडी में अलग-अलग
जालखेड़ी की एक अन्य महिला ने बताया कि उनके मृतक पति का नाम मृत्यु प्रमाणपत्र व फैमिली आईडी में अलग-अलग है। फैमिली आईडी में उनका नाम दुरुस्त नहीं हो रहा। इससे उन्हें सरकारी सुविधाएं लेने में असुविधा हो रही है। इसे दुरुस्त कराने के लिए एक माह से चक्कर काट चुकी हूं।

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए थक कर बै- फोटो : Archive