{"_id":"681fb944b17db2c8c1030308","slug":"the-mp-saw-the-arrangements-in-the-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-135467-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद ने देखी अस्पताल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद ने देखी अस्पताल की व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार की देर रात्रि जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल के वार्ड से लेकर बाहर परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेड पर पुरानी चद्दरें नहीं होनी चाहिए। तय रुटीन के अनुसार चादरों की धुलाई की जाए। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर उनसे अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्होंने आपात विभाग से लेकर वार्ड व लाउंड्री तक का जायजा लिया। हालांकि अधिकतर व्यवस्था से वे संतुष्ट दिखाई दिए लेकिन कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, यह हर अधिकारी व कर्मचारी का प्रयास रहना चाहिए। साफ-सफाई बेहद जरूरी है, जिसके प्रति भी संजीदगी दिखाई जानी चाहिए।