फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The lion could not roar but the bicycle could not move, the shadow of the umbrella again appeared.

Kurukshetra News: शेर दहाड़ पाया न चली साइकिल, फिर से हुई छतरी की छाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The lion could not roar but the bicycle could not move, the shadow of the umbrella again appeared.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को हुआ, जिसको लेकर दिनभर गहमागहमी लगी रही। चुनावी रण में न शेर दहाड़ पाया और न ही साइकिल चल पाई। एक बार फिर से कर्मचारी छतरी की छाया तले आ गए और प्रधानी का ताज दूसरी बार राजवंत कौर के सिर सजा। समर्थकों में भरपूर उत्साह देखने को मिला और देर रात तक जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन


11 मतों के अंतर से कुंटिया का राज फिर से राजवंत कौर को मिला है। शेर ग्रुप से पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा ने टक्कर देते हुए 403 मत प्राप्त किए जबकि राजवंत कौर ने 414 मत हासिल कर जीत हासिल की। वहीं गुर्जर ग्रुप से पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर ने 246 मत प्राप्त किए। कुंटिया चुनाव में तीन गुट चुनावी मैदान में थे, जिसमें कर्ण सिंह ग्रुप, शेर ग्रुप और गुर्जर ग्रुप के प्रत्याशी मैदान में थे। वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान और कोषाध्यक्ष के पद पर कर्ण सिंह ग्रुप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। बल्कि महासचिव, सहसचिव और प्रेस सचिव के पद पर शेर ग्रुप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


कर्ण सिंह ग्रुप से राजवंत कौर पर कर्मचारियों ने दूसरी बार भरोसा जताया है। करीब 1153 मतदाताओं में से 1072 कर्मचारियों ने मतदान किया, जिसमें राजवंत कौर ने 11 मतों से विजयी रहीं। जबकि पिछले चुनाव में वे 21 मतों के अंतर से विजयी रही थीं। प्रधान पद के लिए कुल 1071 मत पड़े, जिसमें से आठ वोट रद्द हुए। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए 1071 मत पड़े, जिसमें नौ मत रद्द हुए और उपप्रधान पद के लिए 1067 मत पड़े और 12 मत रद्द हुए। वहीं महासचिव पद के लिए 1067 मत पड़े, जिसमें से नौ मत रद्द हुए तथा सह-सचिव पद के लिए 1072 मत पड़े, जिसमें चार मत रद्द हुए। जबकि प्रेस सचिव पद के लिए भी 1072 मतदाताओं ने मत दिया, जिसमें आठ मत रद्द किए गए और कोषाध्यक्ष के लिए भी 1072 मत पड़े, जिसमें सात मत रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





पद----- जीते (मत)----हारे---- हारे
वरिष्ठ उपप्रधान---चंद्रपाल (405) जसबीर सिंह (390 ) सुरेंद्र सिंह (267 )
उपप्रधान----राकेश कुमार (417) मुकेश कुमार (395) रामनाथ (243 )
महासचिव----रविंद्र तोमर (430) भारत भूषण (408) प्रमोद कुमार (220)
सह-सचिव---मनीष बालदा (458) कुलदीप बत्रा (424) रामकुमार सैनी (186)
प्रेस सचिव----जगदीप सिंह (415) राजेश शर्मा (395) सुनील कुमार (254)
कोषाध्यक्ष---विकास कांतिवाला (421) जसवंत सिंह (365) ब्रिज भूषण (279)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed